CLOSE

मुंबई में छापेमारी के दौरान चोरी और वसूली का आरोप, एपीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 7 मार्च (khabarwala24)। मुंबई पुलिस के एंटी-टेररिज्म सेल से जुड़े एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) और तीन पुलिस कॉन्स्टेबल को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी पर आधिकारिक कार्रवाई के दौरान चोरी और वसूली करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एपीआई विजय महादेव सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश विलास खंडके, धनाश्री रामचंद्र मोरे और रविंद्र बापूसाहेब नेमाने शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आरसीएफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 308(2), 351(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि यह टीम आरसीएफ पुलिस स्टेशन के एंटी टेररिज्म सेल से जुड़ी हुई थी और उन्हें अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश के लिए कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी अभियान के दौरान टीम पर आरोप लगा कि उन्होंने नवी मुंबई में एक महिला के घर पर छापेमारी करते समय वहां से नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।

- Advertisement -

इतना ही नहीं, एक और मामले में आरोप है कि इसी टीम ने कल्याण में रहने वाली एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला से करीब 5 लाख रुपये की वसूली की। कहा जा रहा है कि महिला को कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसे लिए गए।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने पहले आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों में पहली नजर में सच्चाई सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस समीर शेख ने इस मामले की जांच चेंबूर पुलिस स्टेशन को सौंप दी। जांच आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एपीआई विजय सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश खंडके को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कॉन्स्टेबल धनाश्री मोरे को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद नियमों के मुताबिक इन तीनों पुलिसकर्मियों को उनकी गिरफ्तारी की तारीख से ही डिम्ड सस्पेंशन में डाल दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-