नई दिल्ली, 10 मार्च (khabarwala24)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इस पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राज्य सरकार की मुखिया ममता बनर्जी से सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते।
भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति का अपमान किया। उनसे किसी भी संवैधानिक संस्था के प्रति सम्मान की उम्मीद करना बेईमानी है। ममता बनर्जी को संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने में बहुत गर्व महसूस होता है। आज स्थिति यह है कि जमीनी हकीकत टीएमसी के खिलाफ है, लेकिन अभी भी नजर आसमान पर है और वे जमीनी हकीकत नहीं देख रही हैं।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सत्ता लोलुपता की हड़बड़ी में विपक्ष लगातार गड़बड़ी कर रहा है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की शुरू से भूमिका रही है कि शांति होनी चाहिए। इस संकट के सागर से अमन का अमृत निकले, ये हम सबकी प्रार्थना भी है, हम सबकी अपेक्षा भी है और हमारी सबकी भूमिका भी है। यही बात विदेश मंत्री जयशंकर ने संसद में कही है। मुझे लगता है कि हमें एकजुट होकर एक स्वर से संसद को, खासतौर से कांग्रेस और उनके साथियों को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, क्योंकि हम कभी युद्ध केपक्ष में नहीं हैं। ये बुद्ध की धरती है।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के टी-20 विश्व कप की जीत पर दिए एक बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें इस मामले में धर्म को नहीं लाना चाहिए। भारतीय टीम की जीत में धर्म कहां से आ गया। हमारे खिलाड़ी विश्व कप की ट्रॉफी को लेकर जहां भी जाना चाहें, वह उनकी इच्छा है। हमारी टीम खेल में जीतकर धुरंधर बनी है, इसीलिए कीर्ति आजाद को बेतुके बयान देने से पहले सोचना चाहिए। अगर वे फिर भी बयान देते हैं तो वे उनकी मानसिकता का परिचय देता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


