पटना, 21 मार्च (khabarwala24)। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर गैस और कच्चे तेल के सप्लाई पर पड़ता हुआ दिख रहा है। युद्ध के लंबे समय तक खिंचने का असर और ज्यादा गहराने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने हालात को चिंताजनक बताया।
मृत्युजंय तिवारी ने मध्य-पूर्व संकट के बीच गैस की स्थिति को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा, यह सरकार की नाकामी है। गैस की किल्लत के कारण आम लोग लाइन में खड़े हैं। रसोई घर में चूल्हा नहीं जल रहा है, जिसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”
उन्होंने धुंरधर 2 की सफलता पर कहा, “इस मूवी को जो देखने वाले और पसंद करने वाले हैं, वो मूवी को देख रहे हैं।”
पंजाब में सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। मृत्युजंय तिवारी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मुद्दे को मान सरकार का अपना फैसला बताया।
उन्होंने कहा, “किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि वे किससे इस्तीफा ले। पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो फैसला किया है, उसके बारे में पंजाब के ही मुख्यमंत्री और उनके पार्टी के लोग बता सकते हैं।”
मृत्युंजय तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एससी-एसटी महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए देने के ऐलान की तारीफ की। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी एससी-एसटी महिलाओं और बंगालवासियों के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने फिर से ऐलान किया है और इस बार सरकार बनेगी तो फिर से एससी-एसटी महिलाओं के लिए योजना लाई जाएगी।”
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, वहीं सभी सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


