CLOSE

मध्य प्रदेश की खिलाड़ी प्रियांशी की स्वदेश वापसी, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

भोपाल, 5 मार्च (khabarwala24)। अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत भी उनमें शामिल थी उसकी सकुशल स्वदेश वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात कर उसका हाल जाना है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्य प्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन और रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी वीडियो कॉल से चर्चा की। प्रियांशी के पिता प्रजापत ने मुख्यमंत्री यादव द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कजाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

दरअसल, हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री यादव ने लगातार खिलाड़ी की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए।

मुख्यमंत्री ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्य प्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-