साहिबगंज, 14 मार्च (khabarwala24)। झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को सम्मान मिल रहा है। साहिबगंज के मिर्जाचौकी के रहने वाले किसान अमित सिंह और अरुण ठाकुर ने किसान सम्मान निधि योजना को लेकर khabarwala24 से बातचीत की। इन दोनों लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लाए। इस सम्मान राशि के मिलने से किसानों को अब खेती-बाड़ी करने में काफी सहूलियत मिली है।
उनका कहना है कि अब समय पर खाद बीज खरीदकर फसल लगा रहे हैं। पहले पैसे के अभाव में ढंग से खेती नहीं हो पाती थी। लोगों से कर्ज लेकर खेती करनी पड़ती थी, लेकिन अब वह बात नहीं है। यह पैसे सीधे हम लोग के खाते में आते हैं। जिससे बिचौलियों से भी राहत मिली है।
किसान अरुण ठाकुर ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा कि पहले खेती करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था। अब किसान सम्मान निधि के तहत सीधे बैंक खाते में पैसा आता है। उन्होंने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने पीएम मोदी को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में पैसे आते रहेंगे तो खेती होती रहेगी।
किसान अमित सिंह ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं आईं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को काफी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पहले और अब में काफी फर्क आया है। सरकार किसानों के लिए एक से एक योजना ला रही है। इस योजना से बीज, खाद के लिए सहूलियत मिल जाती है। प्रधानमंत्री आखिरी व्यक्ति के लिए भी सोचते हैं। उनकी जितनी तारीफ करें कम है। उन्होंने कहा कि पीएम को बहुत-बहुत धन्यवाद! किसानों के लिए ऐसी ही योजना लाएं। इसी तरह किसानों के लिए सोचते रहें।
Previous articleखार्ग द्वीप: ईरान की आर्थिक धड़कन! जिस पर ट्रंप की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


