नई दिल्ली, 12 मार्च (khabarwala24)। ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे अच्छी खबर बताते हुए कहा कि हमारे जहाजों को रुकना नहीं चाहिए।
नई दिल्ली में khabarwala24 से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि हमारे देश के लिए अच्छी खबर है। हमारे जहाजों को रुकना नहीं चाहिए क्योंकि हम इजराइल-अमेरिका के समर्थक नहीं हैं। बाहरी शक्तियों ने जिस प्रकार ईरान के सुप्रीम लीडर पर हमला किया, यह किसी देश में घुसकर उसकी संप्रभुता को चुनौती देना है। भारतीय जहाजों को अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि न हम इजराइल-अमेरिका के समर्थक हैं और न ही उनकी ओर से लड़ रहे हैं। ईरान की ओर से इजाजत मिली है तो यह अच्छी बात है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कपड़े को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि उनके कपड़े शानदार हैं। राहुल गांधी जब बाहर जाते हैं तो अच्छे कपड़े पहनते हैं। कोट-पेंट पहनते हैं। आप देख लीजिए जो कट्टर धार्मिक वाले देश हैं, उनके भी जब राष्ट्रपति, अध्यक्ष और मंत्री जाते हैं, तो सूटेड-बूटेड जाते हैं। निजी जिंदगी सबकी होती है, निजी जिंदगी में कोई कुछ पहने, इनको क्या दिक्कत है भाई और दूसरी बात है कि इनके घर में जितने भी लोग होंगे, वे घर के अंदर क्या पहनते हैं? सब ब्रिटिश और वेस्टर्न कपड़े पहनते हैं। किसी के कपड़े पर कमेंट करना, यह तो बिना वजह की बात है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर कहा कि ओम बिरला के खिलाफ जो चार्ज लगे थे, उस चार्ज का कोई इन्होंने स्पष्टीकरण नहीं करने दिया। डेमोक्रेसी में कभी-कभी ऐसा होता है, जिसकी लाठी उसकी भैंस। मेजॉरिटी है तो उन्होंने पास करा लिया, लेकिन जो चार्ज हैं, वो हैं, वो रहेंगे।
विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसे खारिज कर दिया गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


