CLOSE

Delhi के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में लगी भीषण आग, जल गईं 50 से अधिक दुकानें

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 15 मार्च (khabarwala24)। Delhi के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में रविवार को भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं।

मौके पर पहुंच रहे दुकानदार (Delhi )

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि  जिनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, वे अब आ रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे के करीब आग लगी है। मेरे बताने से लोग यहां इकठ्ठा हुए। हम लोगों ने आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की। जिनकी दुकानों में आग लगी है। उनको जानकारी दे दी गई है। वे लोग आ रहे हैं।

क्या बोले Delhi के अग्निशमन अधिकारी 

दिल्ली  के अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि हमें सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली। यह घटना अंधेरिया मोड़ के पास हुई। यह बाजार हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। हमारा वाहन वसंत कुंज से 7:30 बजे तक मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जान का कोई नुकसान नहीं है। चार-पांच स्टेशन से कर्मचारी आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान के बारे में हम नहीं बता पाएंगे।

- Advertisement -

Delhi में पहले भी हुई आग लगने की घटना 

बता दें कि इससे पहले 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे भी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे थे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था। राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।

कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था। उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-