पटना, 9 मार्च (khabarwala24)। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि यह कांग्रेस और विपक्ष की मानसिकता है कि वे लगातार देश को गिराने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि जहां भारत वैश्विक कूटनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास कर रहा है, वहीं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सरकार व संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे।
ममता बनर्जी की ओर से राष्ट्रपति के अपमान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कि टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी ने देश के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बेहद अनुचित व्यवहार किया है। हमारा संविधान इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। आखिरकार, राष्ट्रपति को सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी माना जाता है।
टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल के मैच के दौरान माहौल ऐसा था कि देश का हर व्यक्ति बेसब्री से भारत की जीत का इंतजार कर रहा था। ईशान का प्रदर्शन, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और सभी खिलाड़ियों का समग्र प्रदर्शन शानदार था।
बता दें कि टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी है।
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। भारत ने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है। भारत घरेलू सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम इंडिया से मिले 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


