CLOSE

दिल्ली: मजलिस पार्क इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन पुलिसकर्मी समेत 14 लोग घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली 22 फरवरी (khabarwala24)। दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गली नंबर छह में एक घर में लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए।

सुबह नौ बजे आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी और फायरकर्मी पहुंचे। आग बुझाने के दौरान घर में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और तीन फायरकर्मी के अलावा आठ और लोग बुरी तरह झुलस गए।

धमाके के बाद फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आग पर 10:50 बजे काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक संभागीय अधिकारी अमन कुमार लखदा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्ति ने जब घर के अंदर प्रवेश किया और पानी का पाइप बिछाना शुरू किया, तभी धमाका हुआ।

इस बीच कुछ लोग घर के अंदर रहे होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आग स्टोर रूम में लगी और फिर तेजी से विकराल रूप ले लिया। बाकी जांच का विषय है कि पहले ही एलपीजी लीकेज थी या नहीं थी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-