नई दिल्ली, 11 मार्च (khabarwala24)। मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। इसी को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण पश्चिम दिशा (वेस्टबाउंड) की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 9:00 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यात्री अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस आधिकारिक लिंक पर जाकर देख सकते हैं। इमिग्रेशन से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए यात्री इस हेल्प डेस्क का उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा इमिग्रेशन सहायता के लिए यात्री एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को ईमेल भी कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी भी दी गई है।
अगर यात्रियों को एयरपोर्ट के पास थोड़े समय के लिए ठहरने की जरूरत हो तो वे राउंड डी क्लॉक या एरोसिटी के होटलों का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को यह भी बताया कि यात्रा को आसान बनाने के लिए एचओआई ऐप का उपयोग किया जा सकता है। यह ऐप यात्रियों के लिए एक जरूरी ट्रैवल साथी की तरह काम करता है। इसके लिए भी आधिकारिक लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी उड़ानें फिलहाल निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट प्रशासन के साथ सहयोग करें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


