CLOSE

चुनाव आयोग की टीम 9 मार्च से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर, तैयारियों की होगी समीक्षा: मनोज अग्रवाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

कोलकाता, 6 मार्च (khabarwala24)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 9 मार्च से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में आयोग की टीम 8 मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेगी। इसके बाद 9 और 10 मार्च को दो अहम मुद्दों की समीक्षा करेगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “ईसीआई की टीम 9 और 10 मार्च को पश्चिम बंगाल आ रही है, जिसमें कई मुद्दों पर बात होगी और आगे के कामों पर चर्चा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में लोग आ रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल में लोगों के नाम काटने पर मनोज अग्रवाल ने कहा, “हम लोगों ने किसी का नाम नहीं काटा है। जो भी काम हो रहा है नियम के तहत किया जा रहा है। जो आदेश हम लोगों को दिया जाता है, हम लोग उसका पालन करते हैं। इस बारे में हम कुछ ज्यादा नहीं बता सकते हैं। ईसीआई की टीम पत्रकारों और राजनीतिक पार्टियों के साथ भी बैठक कर रही है। आगे की जानकारी वही देगा।”

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीआईओ) कार्यालय के एक सूत्र के मुताबिक, 9 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोग की फुल बेंच अलग-अलग पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक करेगी। इस बैठक में हर पार्टी को अपनी बात रखने के लिए करीब 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

इसके बाद करीब 12:30 बजे, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल आयोग की फुल बेंच के सामने एक प्रस्तुति देंगे। इसमें न्यायिक निर्णयों की स्थिति और चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रस्तुति लगभग 30 मिनट चलेगी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे से 1:30 बजे के बीच आयोग की फुल बेंच राज्य और केंद्र की विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

सीईओ कार्यालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस बैठक में जिला मजिस्ट्रेट और जिला पुलिस अधीक्षक के साथ करीब 24 एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी बैठक के साथ 9 मार्च के कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। 10 मार्च को चुनाव आयोग की पूरी टीम राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे भी शामिल होंगे।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-