CLOSE

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा दिन, 8 हजार से ज्यादा केंद्रों में परीक्षा आयोजित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 18 फरवरी (khabarwala24)। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आज यानी बुधवार को दूसरा दिन रहा। बुधवार को कक्षा 12वीं के लिए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी। वहीं दसवीं कक्षा के छात्र 18 फरवरी को होम साइंस की परीक्षा देने पहुंचे। ये परीक्षाएं भारत समेत कई देशों में आयोजित हो रही हैं।

सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे देश में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश भर में 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सीबीएसई की यह परीक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित इन परीक्षा केन्द्रों पर हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व बारहवीं की परीक्षाएं एक साथ 17 फरवरी से शुरू हुई हैं। तय नियमों के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। बोर्ड के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है।

फिलहाल किसी भी परीक्षा केंद्र पर तनाव या कोई अप्रिय बात सामने नहीं आई है। दक्षिण दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने आए 12वीं कक्षा के छात्र देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज बारिश के कारण वे घर से परीक्षा केंद्र के लिए कुछ जल्दी ही निकले। देवेंद्र का कहना है कि उन्हें डर था कि यदि तेज बारिश हुई तो उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने में समस्या हो सकती है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ सकती है, जिससे परीक्षा केंद्र पहुंचने में अधिक टाइम लग सकता है।

- Advertisement -

लक्ष्मी नगर में रहने वाले एक अन्य छात्र विकास की भी यही तैयारी थी। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर जब तेज बारिश होती है तो इस स्थिति में सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यही कारण है कि मौसम को देखते हुए वह है सुबह साढ़े 8 बजे ही अपने घर से परीक्षा केंद्र के लिए निकल गए थे। वहीं परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कई स्कूलों ने परीक्षा केंद्र पर छात्रों के लिए अलग से व्यवस्था की थी। छात्रों को पहले ही प्रवेश भी दे दिया गया। हालांकि उन्हें मुख्य परिसर के तय समय पर ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

गौरतलब है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से भारत समेत 26 देशों में शुरू हो चुकी हैं। 43 लाख से अधिक छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा की यह परीक्षाएं दे रहे हैं। पहले दिन दसवीं के छात्रों ने गणित और बारहवीं के छात्रों ने बायो टेक्नोलॉजी का एग्जाम दिया था। सीबीएसई बोर्ड के अनुसार इस साल कुल 43 लाख 67 हजार 870 छात्र बोर्ड परीक्षा का हिस्सा हैं। 25 लाख से अधिक छात्र दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में 18 लाख 59 हजार 551 छात्र शामिल हैं।

10वीं कक्षा के छात्र अब 20 फरवरी को डेटा साइंस, ब्यूटी एंड वेलनेस और मार्केटिंग की परीक्षा देंगे। 12वीं कक्षा के छात्र 19 फरवरी को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, डांस फॉर्म्स, हॉर्टिकल्चर और 20 फरवरी को फिजिक्स की परीक्षा देंगे। बोर्ड ने मौजूदा वर्ष में परीक्षा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं। इसमें कक्षा 12 के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग यानी ओएसएम सिस्टम की शुरुआत भी शामिल है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-