कोलकाता, 19 मार्च (khabarwala24)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुज बज गया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही तमाम राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद गए हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। इस सीट की सिर्फ बंगाल में ही नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड में भी चर्चा हो रही है। इस सीट से सीएम ममता बनर्जी और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला है।
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल ने दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी हारेंगी और सुवेंदु अधिकारी की जीत होगी।
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कोलकाता में khabarwala24 से बातचीत करते हुए कहा कि एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ भाजपा ने मुझ पर भरोसा दिलाया है, मैं विश्वास दिलाती हूं कि उनके भरोसे पर खरा उतरूंगी।
उन्होंने टीएमसी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि यहां तो जो जितना पैसा देता है, उस हिसाब से टिकट मिलता है।
प्रियंका टिबरेवाल ने दावा किया कि इस बार बंगाल में कमल जरूर खिलेगा। अराजकता को परास्त कर इस बार एंटाली में ‘कमल’ खिलेगा। बंगाल को बदलाव की आवश्यकता है और हमें भाजपा की सरकार चाहिए।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 4 मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


