नेताजी सुभाष चंद बोस को गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बोस की याद में 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है। शाह ने ट्वीट किया, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बोस की याद में 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है। शाह ने ट्वीट किया, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिंद फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे लिखा, “आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”

गृह मंत्री रविवार रात ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। पोर्ट ब्लेयर में उनका राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है और वह नेताजी स्टेडियम में एक संबोधन भी देंगे, जहां बोस ने 30 दिसंबर 1943 को तिरंगा फहराया था। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण भी करेंगे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News