CLOSE

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

भोपाल, 18 जनवरी (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया है।

मुख्य रूप से 1994 बैच के अधिकारी शिवशेखर शुक्ला, जो पहले संस्कृति और पर्यटन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे, अब गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उन्हें संस्कृति और धार्मिक न्यास व धर्मार्थ विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

1996 बैच के उमाकांत उमराव को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर पशुपालन और डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

- Advertisement -

2000 बैच के शोभित जैन, जो पहले राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव थे, अब आयुष विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। 2004 बैच के जॉन किंग्सली एआर, जो नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग में सचिव थे, अब बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। उनके पास नर्मदा घाटी और जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

2007 बैच के श्रीमन शुक्ला को जनजातीय विकास आयुक्त से हटाकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें राज्य खाद्य आयोग का सदस्य सचिव और उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2007 बैच के स्वतंत्र कुमार सिंह के पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास निदेशक का कार्यभार था, अब वह मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग के सचिव बनाए गए हैं।

2008 बैच के विशेष गर्हपाले ऊर्जा विभाग के सचिव बने रहेंगे और उनके पास पावर मैनेजमेंट व ईस्ट जोन बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 2008 बैच के आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है और उन्हें खनिज संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

- Advertisement -

2009 बैच के धनराजू एस को वाणिज्यिक कर आयुक्त से हटाकर स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त बनाया गया है। 2010 बैच के अनय द्विवेदी इंदौर में वाणिज्यिक कर आयुक्त बने हैं, जबकि तरुण राठी को जनजातीय विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

2010 बैच के अनुराग चौधरी को मत्स्य संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें मछुआ कल्याण व पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अतिरिक्त सचिव भी बनाया गया है। 2011 बैच की नेहा मारव्या सिंह को जनजातीय कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। 2011 बैच के गौतम सिंह को आवास एवं अधोसंरचना विकास बोर्ड का आयुक्त बनाया गया है।

2011 बैच के वीरेंद्र कुमार को ग्वालियर संभाग में अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है। जबकि, 2012 बैच की निधि निवेदिता महिला एवं बाल विकास आयुक्त के पद पर बनी रहेंगी, लेकिन उनसे मत्स्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। 2012 बैच के डॉ. फातिंग राहुल हरिदास को स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक और राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी का निदेशक बनाया गया है।

2012 बैच के राजेश कुमार ओगरे को वाणिज्यिक कर विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। 2013 बैच के ऋषि गर्ग को सेंट्रल जोन बिजली वितरण कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और वे योजना आयोग से जुड़े पद पर भी बने रहेंगे। 2013 बैच की मनीषा सैंतिया को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

2014 बैच के दिलीप कुमार यादव को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 2014 बैच के बुद्धेश कुमार वैद्य को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है और उन्हें विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियों के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

2014 बैच के दिलीप कुमार कपसे को किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। 2016 बैच की मलिका निगम नागर को राजस्व विभाग में उप सचिव बनाया गया है। 2016 बैच की दिशा प्रणय नागवंशी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। 2018 बैच की वंदना शर्मा को राज्य सूचना आयोग में सचिव बनाया गया है।

2002 बैच के अधिकारी एम. सेल्वेंद्रन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2009 बैच के इलैयाराजा टी को मुख्यमंत्री के सचिव और पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के साथ ही पर्यटन और संबंधित संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जॉन किंग्सली एआर को बागवानी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

2012 बैच के कुमार पुरुषोत्तम को कृषि उपज मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक के साथ ही राज्य सहकारी विपणन संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2013 बैच की मीनाक्षी सिंह के राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ सचिव पद से अवकाश पर जाने के कारण, 2006 बैच के मलसिंह भैडिया को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध निदेशक के साथ ही यह अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-