श्रीनगर, 6 दिसंबर (khabarwala24)। इंडिगो एयरलाइंस की बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने से हुई परेशानियों के बीच शनिवार को यात्रियों के लिए आंशिक राहत वाली की खबर आई। एयरलाइन ने जम्मू एयरपोर्ट से 11 उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।
हालांकि, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है, जहां शनिवार को सात उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। ये रद्दीकरण उसी व्यवधान का हिस्सा है जो पायलट रोस्टरिंग में आई गड़बड़ियों के कारण पूरे देश में पिछले पांच दिनों से जारी है।
जम्मू एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं और उड़ानों में लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण से स्थिति और गंभीर हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन 11 उड़ानों को बहाल किया गया है, उनमें से नौ उड़ानें तय समय पर चलेंगी। हालांकि मुंबई और हैदराबाद को जोड़ने वाली दो उड़ानें अभी निलंबित रहेंगी।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर आज इंडिगो को आज कुल 36 उड़ानें संचालित करनी थीं, जिनमें 18 आगमन और 18 प्रस्थान शामिल थे, लेकिन रोस्टरिंग की समस्याओं के चलते सात आने वाली और सात जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा, एक अन्य एयरलाइन की उड़ान भी रद्द रही।
इंडिगो का संकट शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। पायलटों की कमी और रोस्टरिंग में चूक के कारण उड़ानों में देरी और रद्दीकरण ने लाखों यात्रियों को प्रभावित किया है। कई यात्री बढ़ते खर्च, होटल बुकिंग के नुकसान और यात्रा योजनाओं में आए बदलावों से परेशान हैं। शुक्रवार को एयरलाइन ने इस बड़े संकट के लिए माफी भी मांगी और कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा।
इंडिगो प्रतिदिन करीब 2,300 उड़ानें संचालित करती है और इसके पास 400 से अधिक विमानों का बेड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के बीच पायलटों की अचानक कमी ने ऑपरेशनल सिस्टम को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके चलते समय पर उड़ान भरने की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हालात को सामान्य होने में अभी कई दिन लग सकते हैं।
इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बढ़ती हवाई किराए की शिकायतों का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे किराए की निर्धारित सीमा का पालन करें और किसी भी तरह की मनमानी कीमत न वसूलें। मंत्रालय ने साफ कहा है कि ये किराया सीमा तब तक लागू रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


