नई दिल्ली, 27 नवंबर (khabarwala24) । भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की चर्चाओं के बीच वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल गुरुवार को भारत‑अमेरिका व्यापार वार्ता की चल रही प्रक्रिया पर अपडेट जारी करने के लिए संसद की स्थायी समिति के समक्ष उपस्थित होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक संसद भवन उपभवन में दोपहर 2:30 बजे होगी, जहां सीनियर अधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर पैनल ‘भारत‑संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन’ का रिव्यू करेगा।
यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पहली ट्रेंच पर हस्ताक्षर करने के करीब हैं। इस महीने की शुरुआत में वाणिज्य सचिव ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रारंभिक चरण में समापन के करीब हैं।
उन्होंने बताया था कि रेगुलर वर्चुएल राउंड्स के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है, हालांकि अभी तक समझौते के लिए कोई निश्चित समय‑सीमा तय नहीं की गई है।
दूसरी ओर अमेरिका से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने भी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपनी इच्छा दोहराई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत अच्छी चल रही है। उन्होंने भारत पर से टैरिफ कभी भी कम होने का संकेत भी दिया।
एक अलग कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि दोनों देश एक समझौते के काफी करीब हैं जो सभी पक्षों के लिए फायदेमंद होगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार समझौते के संभावित हस्ताक्षर को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
इधर घरेलू स्तर पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि भारत एक निष्पक्ष और संतुलित व्यापार समझौते की इच्छा रखता है, लेकिन किसानों, डेयरी क्षेत्र और श्रमिकों जैसे प्रमुख घरेलू हितों पर समझौता नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी परिदृश्यों के लिए तैयार है और समझौते का समय दोनों पक्षों की तैयारियों पर निर्भर करता है। भारत ने पहले ही अमेरिका के साथ ऊर्जा आयात बढ़ाकर अपना व्यापार अधिशेष घटाने के कदम उठाए हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


