Khabarwala 24 News New Delhi : Helicopter Buying Rules अगर हम बात करें हेलीकॉप्टर की तो हमारे देश में हमेशा ही चुनाव अभियानों में इसकी जबरदस्त डिमांड रही है, जिसे देखते हुए हेलिकॉप्टर्स कंपनियों ने इसके रेट में काफी बढ़ोत्तरी की है। चुनाव प्रचार के दौरान हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नेता खूब करते हैं। आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर कोई हलीकॉप्टर खरीदना चाहे तो इसके लिए क्या नियम हैं। हेलीकॉप्टर को खरीदने के लिए इसे चलाना आना अनिवार्य है। इसे कोई भी खरीद सकता है। जरुरी है स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेना।
अनुमति लेना है जरुरी (Helicopter Buying Rules)
हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए डीजीसीए ने कुछ नियम बनायें है। अगर आप भी हेलिकॉप्टर खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही कंपनी से हेलिकॉप्टर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप विदेश से हेलिकॉप्टर मंगवाना चाहते हैं तो आईईसी की भी आवश्यकता होती है। इसके बाद आप डीजीसीए के जरिए इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसा नहीं कोई नियम (Helicopter Buying Rules)
हेलीकॉप्टर को खरीदने के लिए आपको उसे चलाने आना चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है, जबकि हेलिकॉप्टर को चलाने वाले का हेलिकॉप्टर प्राइवेट पायलेट लाइसेंस होना जरुरी होता है। सिर्फ इतना ही नहीं खरीदने के बाद उड़ाने को लेकर काफी नियम बने हैं जिसको फॉलो करना होता है। जब कोई भी हेलिकॉप्टर किराए पर लेता है तो वह इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देता है जो जरुरी है। अनुमति मिलने के बाद ही हेलिकॉप्टर उड़ाया जा सकता है।
हो सकती है कीमत (Helicopter Buying Rules)
हेलीकॉप्टर चलाने के नियम जानने से पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर हेलिकॉप्टर कितने रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें हेलिकॉप्टर की कीमत उसके मॉडल और सीट के मुताबिक तय होती है। कई तरह के हेलीकॉप्टर भी आते हैं जैसे हेलिकॉप्टर्स चॉपर, एयरबस आदि। हम अगर एयरबस कंपनी की बात करें तो इनकी कीमत 100 करोड़ तक भी जा सकती है जबकि 2-4 सीटर चॉपर 10 करोड़ तक खरीदे जा सकते हैं।


