Hapur News Khabarwala24 News Hapur : स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों को मिष्ठान का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

- Advertisement -
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उप निरीक्षक छविराम सिंह, हैड कांस्टेबल हाशिम अली को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिंह (सिल्वर डिस्क) लगाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्र ने पुलिस कार्यालय पर सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई और सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई का वितरण किया
- Advertisement -



- Advertisement -


