CLOSE

फ्रंट लोडिंग निर्यात और जीएसटी बदलाव जीएसटी ग्रोथ की वजह: अर्थशास्त्री पंकज जायसवाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 29 नवंबर (khabarwala24)। भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के 8.2 प्रतिशत तक पहुंचने पर अर्थशास्त्री पंकज जायसवाल ने कहा है कि इसकी उम्मीद थी, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। पिछले सात से आठ महीनों में आरबीआई की सभी मीटिंग्स में पॉजिटिव आउटलुक दिखा है, जिसमें रेपो रेट में कटौती भी शामिल है, जो आर्थिक सुधार का साफ संकेत है।

अर्थशास्त्री पंकज जायसवाल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्रोथ रेट 5.56 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 8.2 प्रतिशत तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक दबावों और ट्रंप टैफिक के प्रेशर के बीच भारत इस तरह उभरकर आया है, जो यह बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर हो चुकी है।

अमेरिकी टैरिफ का जिक्र करते हुए पंकज जायसवाल ने कहा कि लोगों को आशंका थी कि टैरिफ के कारण निर्यात पर असर होगा और भारत से खरीद कम हो सकती है, लेकिन एडवांस ऑर्डर आने शुरू हुए, ताकि टैरिफ का असर न हो। इससे प्रोडक्शन और निर्यात बढ़ा। इस तरह कंपनियों ने निर्यात करके पहले ही माल को खपा दिया। यह भी जीडीपी में जुड़ा है।

- Advertisement -

पंकज जायसवाल ने फ्रंट लोडिंग निर्यात को भी एक वजह माना है, जिसने मैन्युफैक्चरिंग को काफी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डीजीपी ग्रोथ रेट में मैन्युफैक्चरिंग का ग्रोथ रेट 9.1 प्रतिशत है। सेवा क्षेत्र में गैर-आईटी क्षेत्र (फाइनेंशियल, रीयल स्टेट) का भी ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ने की एक वजह जीएसटी को भी बताया। पंकज जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही बोल दिया था कि जीएसटी घटाने का असर तीसरी तिमाही में दिखेगा। फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा हुआ था। इसी बीच त्योहारों का सीजन आया। इससे सारे दुकानदारों के पास सितंबर के आखिरी तक माल पहुंचना था। इस तरह फ्रंट लोडिंग डोमेस्टिक मार्केट में भी हुआ।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-