CLOSE

जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे, मूसलाधार बारिश के कारण लिया गया फैसला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

जम्मू, 28 अगस्त (khabarwala24)। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश जारी रहने के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान गुरुवार को बंद रहेंगे।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बुधवार को एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि खराब मौसम को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे।

जम्मू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और कश्मीर घाटी में हो रही बारिश के बीच स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जम्मू में स्कूल सोमवार से बंद हैं, जबकि कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बडगाम और श्रीनगर जिलों में बुधवार को एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए।

- Advertisement -

कश्मीर विश्वविद्यालय ने भी गुरुवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने कहा, खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को होने वाली कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कश्मीर में झेलम और अन्य नदियों का जलस्तर बाढ़ की चेतावनी सीमा को पार कर गया है। वहीं, जम्मू क्षेत्र में नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं।

लगातार चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के बड़े हिस्से जलमग्न हो जाने के बाद निचले इलाकों से हजारों लोगों को निकाला गया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रासदी हुई, जहां वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ गया।

- Advertisement -

बचावकर्मियों द्वारा बुधवार को मलबे के नीचे से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। बचाव दल अभी भी बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू संभाग के कई हिस्सों और दक्षिणी व मध्य कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की गई और संकट से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों, केंद्रीय एजेंसियों, सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन और टेलीफोन कनेक्टिविटी जैसी जरूरी सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाधित सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बहाल किया जाए और खाद्य सामग्री व दवाइयों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित किया जाए।

पीएसके

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-