नई दिल्ली, 25 अगस्त (khabarwala24)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच सोमवार को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का 34वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा।
अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित यह मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम महज सात ही ओवर खेल सकी। इस टीम ने 7 विकेट खोकर 98 रन बनाए।
टीम को 24 रन पर अंकित कुमार के रूप में शुरुआती झटका लगा। अंकित 9 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने महज 8 गेंदों में 2 छक्कों और तीन चौकों के साथ 25 रन जुटाए। उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 15, जबकि तिशांत डाबला ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी टीम की ओर से सुमित कुमार बेनीवाल, दिग्वेश राठी और कप्तान आयुष बडोनी ने 2-2 विकेट झटके।
इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। अनमोल शर्मा ने कप्तान आयुष बडोनी के साथ 1.4 ओवरों में 32 रन जुटाए।
अनमोल 6 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बडोनी ने 6 गेंदों में 14 रन की पारी खेली।
यहां से कुंवर बिधूड़ी (नाबाद 8) और तेजस्वी दहिया (नाबाद 2) ने मोर्चा संभाला, लेकिन 3.4 ओवरों के खेल के बाद बारिश ने मुकाबले में फिर से दखल दिया।
टीम उस समय तक दो विकेट गंवाकर 48 रन बना चुकी थी। विपक्षी खेमे से शुभम दुबे और मयंक गुसाईं एक-एक विकेट हासिल कर चुके थे। इसके बाद मुकाबला फिर से शुरू नहीं हो सका।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स इस सीजन 8 में से तीन मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है, जबकि 9 में से चार मैच जीतकर वेस्ट दिल्ली लायंस तीसरे पायदान पर है। ईस्ट दिल्ली राइडर्स फिलहाल अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम है।
आरएसजी
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


