नई दिल्ली, 16 सितंबर (khabarwala24)। भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर एक प्याली चाय से होती है। उठते ही चाय की चुस्की लेना न सिर्फ आदत बन चुकी है, बल्कि कई लोगों के लिए दिनभर की ऊर्जा का एक तरीका भी है। लेकिन, ये आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रही है।
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय शरीर के वात और पित्त दोषों के सक्रिय होने का होता है। इस वक्त पेट खाली होता है और उसमें प्राकृतिक रूप से पाचन अग्नि तेज होती है। ऐसे में अगर सीधे कैफीन और टैनिन से भरपूर चाय पी ली जाए, तो यह पाचन अग्नि को प्रभावित करती है। इससे न सिर्फ एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है, बल्कि लंबे समय तक ऐसा करने से पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंच सकता है।
वहीं, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे गैस्ट्रिक इरिटेशन, जलन और अपच की समस्या होती है। चाय में मौजूद कैफीन शरीर में तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन यानी कॉर्टिसोल को भी बढ़ाता है। जब ये हार्मोन बार-बार और ज्यादा मात्रा में सक्रिय होता है, तो मानसिक अस्थिरता, चिड़चिड़ापन और नींद न आने जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
खाली पेट कैफीन लेने से भूख भी कम लगने लगती है, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व समय पर नहीं मिल पाते। इससे आयरन की कमी, एनीमिया, और कमजोरी की शिकायत हो सकती है।
जो लोग दिन में 5 से 6 कप चाय पीते हैं, उनके शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है और थकान बनी रहती है।
सुबह उठते ही चाय पीना शरीर को ज्यादा डीहाइड्रेट कर सकता है। इससे त्वचा में रूखापन, सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है।
इसके अलावा, चीनी और चाय में मौजूद एसिड मिलकर दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से दांत पीले पड़ सकते हैं और हड्डियां भी धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


