नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर जमकर आलोचना की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी के शासनकाल में हुआ था।
khabarwala24 से बातचीत में जदयू के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को ढाई लाख से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता, जो राजनीति से जुड़े थे, जेल भेज दिए गए थे। उस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी और नागरिक स्वतंत्रता को समाप्त कर दिया गया था। राहुल गांधी को यह पता होना चाहिए कि कांग्रेस काल में देश का लोकतंत्र खतरे में था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अमेरिका द्वारा थोपे गए आर्थिक संकट से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें चीन एक महत्वपूर्ण भागीदार साबित होगा।
शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के हालिया बयानों पर जदयू नेता ने कहा कि यह उनके पिता बालासाहेब ठाकरे की भाषा नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्धव गलत लोगों की संगत में हैं, जिसके कारण वे इस तरह की अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दिए गए बयानों पर त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का 140 साल और आरएसएस का 100 साल का इतिहास है। कांग्रेस नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए कि उनकी संख्या इतनी कम क्यों हो गई।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के रुख पर त्यागी ने कहा कि गठबंधन में कोई असमंजस नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सीट बंटवारे को लेकर भी भाजपा और जदयू के बीच कोई विवाद नहीं है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे एनडीए के मजबूत नेता हैं और चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


