नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। हर साल 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है। 1956 में इसी दिन बाबा साहेब का निधन हुआ था। पूरे देश में इस दिन लोग उन्हें उनके योगदान खासकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हैं।
शनिवार सुबह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अलीपुर स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कृतज्ञता के साथ उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, मेहनत और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने जिस समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र की परिकल्पना की थी, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महापरिनिर्वाण दिवस पर हमें उनके आदर्शों, संविधानिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सद्भाव को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा साहेब ने दिल्ली की इस जगह को अपने महापरिनिर्वाण के लिए चुना। यह स्थान उन पंचतीर्थों में से एक है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के सम्मान में तैयार करवाया है।
उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि यह परिनिर्वाण स्थली विश्वभर में प्रसिद्ध हो, ताकि भारत आने वाला हर व्यक्ति यहां आकर बाबा साहेब के चरणों में प्रणाम कर सके। रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने दिन की शुरुआत इसी पवित्र स्थान पर बाबा साहेब को नमन करके की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए देश को और आगे ले जाना चाहिए।
महापरिनिर्वाण दिवस हमें याद दिलाता है कि समानता, न्याय और मानव अधिकारों के लिए बाबा साहेब का संघर्ष आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनके विचार और उनकी शिक्षाएं हमें लगातार बेहतर समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


