नई दिल्ली, 2 नवंबर (khabarwala24)। Shahrukh Khan बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और देश के कोने-कोने से एक्टर को बधाई मिल रही है। अपने खास दिन पर शाहरुख ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘किंग’ का टीजर रिलीज कर दिया है।फिल्म का टीजर इतना शानदार है कि एक्टर के लुक और एक्शन से नजर हटा पाना मुश्किल हो रहा है। टीजर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
शानदार टीजर रिलीज किया (Shahrukh Khan)
शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देखा गया है, और टीजर में इस्तेमाल किए गए डायलॉग किरदार की पर्सनैलिटी को और निखार रहे हैं। टीजर में ‘डर नहीं, दहशत हूं, सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम, ‘किंग” जैसे दमदार डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।
टीजर में शाहरुख जेल से पूरे स्वैग के साथ बाहर निकलते भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म में एक्टर का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन इसके लिए फैंस को अगले साल का इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘किंग’ थोड़ी-थोड़ी ‘डॉन’ फिल्म की वाइब दे रही है, जिसमें एक्टर ने डॉन बनकर पूरी दुनिया पर राज किया था लेकिन अब वो किंग बनकर छाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक उनके किरदार और फिल्म की कहानी की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Shahrukh Khan ने टीजर शेयर कर क्या लिखा
शाहरुख खान ने टीजर शेयर कर लिखा, “सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम ‘किंग’। टाइटल रिवील हो गया है, यह शो का टाइम है! 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
सोशल मीडिया पर टीजर आते ही छा गया है और फैंस एक्टर के लुक के स्क्रीनशॉट वायरल कर रहे हैं। शाहरुख खान को पहले से ही बॉलीवुड में किंग खान का टाइटल मिला है, और अब फिल्म लाकर वे इस टाइटल को यादगार बना रहे हैं।
बर्थडे के दिन फिल्म का टीजर रिलीज करना एक्टर के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का जलवा देखने को मिल रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


