CLOSE

कांग्रेस में परिवारवाद, भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता है: सीएम साय

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

रायपुर, 20 जनवरी (khabarwala24)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी में सिर्फ एक ही खानदान के लोग ही अध्यक्ष बनते रहे हैं। अगर परिवारवाद कहीं देखने को मिलता है तो वह कांग्रेस पार्टी है। लेकिन, भाजपा में अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है और हर बार दायित्व बदलता है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पिछले दिनों पार्टी में संगठन महापर्व चल रहा था। लोकतांत्रिक ढंग से स्थानीय समिति से लेकर मंडल, जिला तक चुनाव होते हैं और दायित्व बदलते रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत हुआ। इसमें मेरे साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, मंत्री और सभी सांसद सहभागिता देने गए थे। वहां पर प्रक्रिया पूरी हुई। छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी रहे नितिन नबीन के नेतृत्व में ही विधानसभा, लोकसभा और पंचायती राज चुनावों में सफलता हासिल की गई थी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और जनप्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। इससे देश और भाजपा को फायदा होगा।

- Advertisement -

एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा कि कार्यकर्ताओं की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण को वास्तविक पहचान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही मिलती है। भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान, कठिन परिश्रम और पसीने से गढ़ी गई पार्टी है। भाजपा में वंश नहीं, बल्कि विचार, संघर्ष और समर्पण का सम्मान होता है। यही भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं और यही संस्कार मेरे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं को देश और संगठन की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे, यही मंगलकामना है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-