सैयदा हमीद के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, भारत में अवैध बांग्लादेशियों के रहने की वकालत की थी

नई दिल्ली, 25 अगस्त (khabarwala24.com)। डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में योजना आयोग की सदस्य रहीं एक्टिविस्ट सैयदा हमीद के अवैध बांग्लादेशियों के भारत प्रवास पर दिए हालिया विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। हमीद ने अवैध बांग्लादेशियों को भारत में रहने का अधिकार होने की बात कही थी। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 25 अगस्त (khabarwala24.com)। डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में योजना आयोग की सदस्य रहीं एक्टिविस्ट सैयदा हमीद के अवैध बांग्लादेशियों के भारत प्रवास पर दिए हालिया विवादित बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। हमीद ने अवैध बांग्लादेशियों को भारत में रहने का अधिकार होने की बात कही थी। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस उनके बयान से किनारा लेते हुए नजर आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने एक्टिविस्ट सैयदा हमीद के अवैध बांग्लादेशियों को भारत में रहने का अधिकार देने वाले बयान को गलत ठहराते हुए कहा, जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से बांग्लादेशी और बाहरी लोग घुसपैठ करके भारत में आ रहे हैं। 11 साल कम नहीं होते। ऐसे मामलों में एक साल ही बहुत होता है कि अवैध प्रवासियों को चिन्हित करके भगा दिया जाए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, झारखंड और दिल्ली में चुनाव हुए तो बांग्लादेशी और रोहिंग्या दिखाई दिए। अब असम में चुनाव है। बिहार में हुए एसआईआर में अवैध प्रवासी क्यों नहीं पकड़े गए? ऐसे में सरकार ही अवैध लोगों को घुसा रही है। भारत कोई चारागाह नहीं है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आकर लोग हमारे यहां पर रहें। सैयदा हमीद ने जो कहा, वो गलत कहा। ये कांग्रेस पार्टी का स्टैंड नहीं है। पार्टी इस मामले में कड़ाई से कहती है कि बाहर से कोई भी अवैध आगमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उदित राज ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर कहा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कितना अत्याचार हो रहा है, अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी होती, तो अब तक आर्मी भेज देती। यह पड़ोसी मुल्क है, जहां सत्ता परिवर्तन हो गया, लेकिन भारत सरकार को पता तक नहीं चला। हमारी विदेश नीति और इंटेलिजेंस क्या है? हिंदू, बौद्ध और ईसाई मारे जा रहे हैं। ये सब किसके समय में हो रहा है? कांग्रेस के समय में कभी ऐसा नहीं हुआ। उस समय पड़ोसी मुल्क के दो टुकड़े कर दिए गए थे। अगर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक मारे जा रहे हैं, तो उसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। पूरी दुनिया घूम रहे हैं, लेकिन चिराग तले ही अंधेरा है। ऐसे में हमारी विदेश नीति क्या है?

एससीएच/एएस

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News