फर्रुखाबाद, 28 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर विवाद को लेकर भड़की हिंसा से सभी स्तब्ध हैं। इसी बीच रविवार को फर्रुखाबाद के अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने बरेली हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिक दंगे विदेशी शह पर हो रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए सुशील शाक्य ने कहा, “देश में जहां-जहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है, वहीं सांप्रदायिक दंगे होते हैं। ये दंगे विदेशी चालों का हिस्सा हैं, जिनका मकसद देश में अशांति फैलाना, लोगों को धर्म-जाति के आधार पर लड़ाना और भारत को तोड़ना है। कुछ देश भारत की तरक्की से जलते हैं। भारत विश्व पटल पर मजबूत हो रहा है, इसलिए वे हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की साजिश रचते हैं।”
उन्होंने बरेली घटना का जिक्र करते हुए कहा, “तौकीर रजा ने बिना किसी मुद्दे के पोस्टर लगाने पर शिकायत करने की बजाय कानून हाथ में लिया और दंगा भड़काया। ऐसी गतिविधियां 2014 से पहले आम थीं। जगह-जगह बम विस्फोट होते थे, हाईकोर्ट, पटना, मुगलसराय में बम फटे, निर्दोष मारे जाते थे। लेकिन योगी सरकार आने के बाद अपराधी और दंगाई बच नहीं पाते। कानपुर में हर दो-तीन साल में दंगा होता था, अब ऐसा प्रयास करने वाले का हाल तौकीर रजा जैसा होगा। गुंडागर्दी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी।”
शाक्य ने कहा कि योगी सरकार कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ 7 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं और उन्हें फतेहगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं, 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 39 अन्य हिरासत में हैं। बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ की चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक 10 सदस्यीय एसआईटी जांच कर रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


