पुरी, 31 अगस्त (khabarwala24)। ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, भगवान जगन्नाथ के तीन रथ (नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन) के पहिए अब जल्द ही नई दिल्ली के संसद परिसर में स्थापित किए जाएंगे। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह कदम न सिर्फ ओडिशा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करेगा, बल्कि लोकतंत्र के मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ की परंपरा की पहचान बनाएगा।
जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पाठी ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह पहल पूरे देश में जगन्नाथ संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करेगी।
इसके पहले भी ऐसे कई अवसर आए थे, जब भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए ओडिशा विधानसभा परिसर और राज्य अतिथि गृह में लगाए गए थे। अब इस परंपरा को एक कदम आगे बढ़ाते हुए संसद परिसर में भी स्थापित किया जाएगा, जो कि राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में भगवान जगन्नाथ की विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा।
मंदिर के पुजारियों और सेवकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया है।
जगन्नाथ धाम के पुजारी सोमनाथ खुंटिया ने khabarwala24 से बताया कि तीन दिन पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें एक उपहार भी दिया गया। इस उपहार में भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए थे, जिन्हें जल्द ही संसद परिसर में स्थापित करने का प्रस्ताव है।
सोमनाथ खुंटिया ने कहा, मैं सोचता हूं कि संसद में भगवान जगन्नाथ का एक पूरा रथ ही लगना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए संसद में भेजे जाएं।
पुजारी ने कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भगवान जगन्नाथ की रथ के पहिए हों या पूरा रथ, संसद में उनकी जगह बनना बड़ा सौभाग्य है। मैं आज भगवान जगन्नाथ के धाम से कह रहा हूं कि हमारी सरकार पूरी तरह से भगवान के प्रति आस्था रखती है, इसलिए उस आस्था को साकार करने के लिए हमें वहां इस पहिए को जल्द पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा के लगभग साढ़े चार करोड़ लोग भी इस बात से बेहद खुश होंगे कि उनकी सांस्कृतिक विरासत संसद में प्रदर्शित होगी।
वीकेयू/एबीएम
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


