पटना, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा कि जिस घड़ी का हम इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। जल्द ही सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा।
मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “सभी जानते हैं कि हमने पहले सरकार बनाई थी, लेकिन भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदकर तोड़ दिया और मंत्रिमंडल से भी बाहर कर दिया। अब हम इस मकसद से काम कर रहे हैं कि कैसे उनके 40 विधायकों को हराएं। इस संकल्प के साथ बिहार में हमने साढ़े तीन साल तक लगातार काम किया। अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है, सभी मिलकर इसकी तैयारी कर रहे हैं।”
उन्होंने बताया, “हर एक सीट पर महागठबंधन के अंदर चर्चा हो रही है। मेरे हिसाब से बुधवार तक इस बात की जानकारी सामने आ जाएगी कि कौन सा दल कहां और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाला है। प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इन सभी चीजों को तय कर लिया जाएगा।”
उपमुख्यमंत्री पद के फैसले को लेकर मुकेश सहनी ने कहा, “सरकार में आने के बाद हमारी हिस्सेदारी क्या होगी, इसका फैसला हम लेंगे। मेरी पार्टी की हिस्सेदारी को कोई और नहीं डिसाइड कर सकता है। यह ठीक उसी तरह है, जैसे तेजस्वी यादव को सरकार में आने के बाद मुख्यमंत्री बनना है, तो यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है। सभी निर्णयों पर सहमति महागठबंधन के प्लेटफॉर्म से होगी। महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम, डिप्टी सीएम और सीटों जैसी सभी महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा हो जाएगी।”
उन्होंने कहा, “गठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं और गठबंधन के फैसले पर सभी सहमति जताएंगे और उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे। जैसे वीआईपी का फैसला मुझे करना है, राजद का फैसला तेजस्वी यादव और लालू यादव को करना है, उसी तरह कांग्रेस का फैसला राहुल गांधी को करना है।”
एनडीए में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि जानबूझकर ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


