पटना, 21 नवंबर (khabarwala24)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता राज्य को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाने की होगी। मेनिफेस्टो में जनता से किए वादों को भी पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बिहार के लिए यह ऐतिहासिक पल था, क्योंकि नीतीश कुमार पूरे देश में अकेले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 10 बार शपथ ली है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने 10वीं बार शपथ ली। इस मौके पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी थे। पूरे बिहार से लोग गांधी मैदान में आए थे।
उन्होंने कहा, “अब पूरी सरकार काम में जुटेगी। खासकर युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री का विजन राज्य के प्रमुख और बड़े जिलों में इंडस्ट्री को स्थापित करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया, जिसे पूरा नहीं कर सकते थे।”
संजय झा ने कहा कि जो मेनिफेस्टो में प्राथमिकताओं की बात की गई थी, उनको पूरा करना है। यह राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। पिछले समय में नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का एक बेस बनाया। अगले पांच साल में उसे आगे लेकर जाना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि जनता ने एक मजबूत और निर्णायक जनादेश दिया है। हमें विश्वास है कि वह अब जनता के विकास के लिए किए गए वादों को और भी ज्यादा पक्के इरादे से पूरा करेंगे।
मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा, “मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उनके भरोसे और विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


