नई दिल्ली, 5 दिसंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर की।
विवेक तन्खा ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि यह तो अब केंद्र सरकार ही बता सकती है कि आखिर क्यों विपक्ष के किसी नेता को रात्रिभोज में शामिल होने के लिए निमंत्रण क्यों नहीं भेजा गया है? एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता और शक्ति को संतुलित करने के लिए विपक्ष का सम्मान अनिवार्य हो जाता है, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि मौजूदा सरकार की तरफ से लगातार विपक्ष का तिरस्कार किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर केंद्र सरकार विपक्षी दलों को सम्मान नहीं देना चाहती है, तो ऐसी स्थिति में सरकार को यह बताना होगा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कैसे मजबूत होगी।
वहीं, उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के संबंध में मैंने आज सदन में एक बिल पेश किया था। मुझे उम्मीद थी कि इस पर जरूर चर्चा होगी, लेकिन अफसोस इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। भाजपा ने अपने लोगों को सभी निर्धारित बिंदुओं पर तैनात करके पूरा समय खराब कर दिया। इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा को कश्मीरी पंडितों की कोई चिंता नहीं है। यह राजनीतिक दल सिर्फ अपने हित के बारे में ही सोचती है।
उन्होंने कहा कि क्या कश्मीरी पंडितों को ये लोग भारत का बच्चा नहीं मानते हैं? मेरा सीधा भाजपा के लोगों से सवाल है कि हम इस तरह की स्थिति को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर पाएंगे। आपने पूरा समय खराब करके कश्मीरी पंडितों के हितों पर कुठाराघात किया है। अगर कश्मीरी पंडितों की बात को भी सुनने के लिए संसद तैयार नहीं होगा, तो फिर किसकी बात को सुना जाएगा? इस पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


