नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। टीएमसी विधायक के पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के हार की हताशा पहले से दिखने लगी है।
विनोद बंसल ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हारने वाली है। इनकी हार की हताशा है, ये पहले से ही प्लानिंग कर रहे हैं। शायद इनको पता नहीं है कि बाबरी के नाम पर देश में कितना संग्राम हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बाबरी ढांचा अयोध्या में धराशायी हो चुका है। 90 के दशक में पूरे भारत के हिंदू समाज का एक संकल्प था, ये संकल्प था कि मंदिर वहीं, मस्जिद नहीं और बाबरी कहीं नहीं। इस संकल्प और नारे के साथ 62 करोड़ रामभक्तों ने रामजन्म भूमि के आंदोलन में सहभागिता की थी।
विनोद बंसल ने कहा कि सबका संकल्प था कि मंदिर बनेगा तो वहीं बनेगा। मस्जिद वहां नहीं बनेगी और यह भी संकल्प था कि बाबरी के नाम पर हम भारत के किसी कोने में मस्जिद नहीं बनने देंगे। अगर पश्चिम बंगाल की धरती पर इस तरह का प्रयास होता है तो यह उस पार्टी और नेता के लिए आत्मघाती कदम होगा। मुझे हैरानी है कि ममता दीदी इस जाल में फंसती दिखाई दे रही हैं।
विनोद बंसल ने कहा कि बाबर मर गया, ढांचा गिर गया, मंदिर बन गया और अभी भी विदेशी आक्रांताओं के साथ आप खड़े होकर क्या दिखाना चाहती हैं। यह कदम उनकी राजनीतिक धरातल को रसातल में ले जाएगा।
बता दें कि टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने घोषणा की है कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने khabarwala24 से बात करते हुए कहा कि मस्जिद बनने में तीन साल लगेंगे। पिछले साल 12 दिसंबर को मैंने यही वादा किया था। इस समारोह में लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इस दौरान बनाए गए मंच पर 400 प्रमुख हस्तियां मौजूद होंगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


