अमरावती, 26 सितंबर (khabarwala24)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण वायरल बुखार से पीड़ित हैं। पार्टी के अनुसार, वे पिछले चार दिनों से लगातार इलाज करा रहे हैं, लेकिन बुखार की गंभीरता कम नहीं हुई है। इस संबंध में जानकारी जनसेना पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है।
जनसेना पार्टी ने अपने पोस्ट में बताया कि पवन कल्याण को बुखार के साथ-साथ लगातार खांसी की समस्या भी बनी हुई है। डॉक्टरों की सलाह पर अब वे हैदराबाद में मेडिकल जांच करवाएंगे। पार्टी ने कहा कि आज उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण मंगलगिरी से हैदराबाद जाएंगे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जनसेना पार्टी के इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, “हम आंध्र प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वे जल्द स्वस्थ होकर आंध्र प्रदेश की जनता की सेवा जारी रखें और अपनी फिल्म ‘ओजी’ की शानदार सफलता का आनंद लें, जिसे हर जगह बहुत प्रशंसा मिल रही है।”
पवन कल्याण एक अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक और स्टंट कोऑर्डिनेटर भी हैं। वे राजनीति के साथ-साथ मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में भी सक्रिय हैं और युवाओं के बीच एक आइकन के तौर पर जाने जाते हैं। फिल्म जगत में वह ‘पावरस्टार’ के नाम से मशहूर हैं। पवन कल्याण ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनके करियर की शुरुआत धमाकेदार रही थी, जब उनकी एक के बाद एक करके छह फिल्में लगातार हिट रही थी।
पवन भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल रहे। 2001 में वे पहले साउथ इंडियन सेलिब्रिटी बने जो पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर बने।
पवन कल्याण ने 2008 में राजनीति में कदम रखा, जब वे चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के यूथ विंग के प्रमुख बने। 2011 में पार्टी के कांग्रेस में विलय के बाद उन्होंने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी की स्थापना की। 2019 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2024 में टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन में उन्होंने पिथापुरम सीट से जीत हासिल की।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


