अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बब्बर खालसा के चार सदस्य गिरफ्तार

अमृतसर, 28 सितंबर (khabarwala24)। अमृतसर पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर पटवारखाने के पास दीवारों पर राष्ट्रविरोधी नारे लिखने, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अमृतसर, 28 सितंबर (khabarwala24)। अमृतसर पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर पटवारखाने के पास दीवारों पर राष्ट्रविरोधी नारे लिखने, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर उर्फ हरमन, विशाल, अफरीदी धूत और प्रभ दासूवाल के रूप में हुई है। ये सभी बीकेआई के सक्रिय सदस्य हैं और तरनतारन में हाल की फायरिंग घटनाओं, हत्या के प्रयास और ग्रैफिटी पेंटिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। जांच में पता चला है कि इनका पुराने क्राइम नेटवर्क से गहरा संबंध है और ये पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस ने इनके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल, स्प्रे पेंट और एक बाइक बरामद की है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के घर, एक पूर्व सैनिक और एक शैक्षिक संस्थान पर फायरिंग की थी। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने बीकेआई के नेटवर्क को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, “यह कार्रवाई महज संयोग नहीं है, बल्कि खालिस्तान समर्थक गैंगों के खिलाफ हमारा सख्त एक्शन प्लान है। हम पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और तरनतारन पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभावित सुराग की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। भुल्लर ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और पुलिस के इस कदम को क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News