CLOSE

Akhilesh यादव बोले बुलडोजर संस्कृति भारत की पहचान नहीं हो सकती

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Sitapur: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम Akhilesh  यादव महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के पोखरा गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के भाई स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बुलडोजर संस्कृति भारत की पहचान नहीं हो सकती है।

2024 में सपा का भी 80 लोकसभा सीट जीतने का होगा ब्लू प्रिंट

प्रतिमा अनावरण के दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम Akhilesh यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला । उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कोलकाता में सपा का एक बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है कोलकाता में ही रणनीति बनेगी कि किस तरह बीजेपी को यूपी में हराया जाए। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी का जिस तरीके से ब्लू प्रिंट 80 लोकसभा सीट जीतने का है तो वहीं सपा का भी ब्लूप्रिंट 80 लोकसभा सीट जीतने का होगा।

कानपुर की घटना पर क्या बोले Akhilesh

कानपुर की घटना को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कानपुर देहात की घटना बड़ी ही दुखद घटना है और जो घटना हुई है मां बेटी को जिंदा जला दिया प्रशासन ने। इसलिए मैं कह रहा हूं कि बुलडोजर संस्कृति भारत की पहचान नहीं हो सकती। जो लोग यह नारा दे रहे है सबका साथ सबका विकास। उनकी पहचान बुलडोजर नहीं हो सकती। एक मां बेटी को मार दिया प्रशासन ने आखिरकार उनको कब न्याय मिलेगा।

- Advertisement -

उमेश पाल हत्याकांड पर क्या बोले Akhilesh

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बोले उमेश पाल भारतीय जनता पार्टी का सदस्य था। भारतीय जनता पार्टी ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट मंगा कर उसे दो गनर दिए थे उसकी सुरक्षा के लिए।। आखिरकार इंटेलिजेंस क्या कर रही थी अगर सरकार ने महसूस किया था कि उसको सुरक्षा की जरूरत है इतना बड़ा फेल ओवर होना और हमारे दो जवानों की जान जाना इससे ज्यादा दुखद बात नहीं हो सकती। जो लोग जीरो टारलेंस की बात कर रहे हैं बताओ किस तरीके से यहां पर खुलेआम हत्याएं हो रही हैं । मुख्यमंत्री के द्वारा माफियाओं को मिट्टी में मिला देने के सवाल पर बोले की डायलॉगबाजी से कोई काम नहीं चलेगा, मिट्टी में मिला देंगे, एनकाउंटर हो जाएगा यह लोकतंत्र की भाषा नहीं हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी दबा रही है।

रामपाल यादव सपा में हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामपाल यादव सहित तमाम बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उनका जोरदार तरीके से समाजवादी पार्टी में स्वागत किया गया।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-