गुरुग्राम, 6 दिसंबर (khabarwala24)। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि पूरे भारत में यात्रियों को हो रही बड़ी दिक्कतों को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फंसे हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के किराए पर पहले से ही एक तय सीमा लगा दी गई है। इसका मकसद यह है कि ऑटोमेटेड रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के कारण किराए डिमांड और सप्लाई के हिसाब से बहुत ज्यादा न बढ़ें। इसके अलावा, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन 6 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नए किराया-नियमों का पालन करने की प्रक्रिया में भी हैं।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर बदलाव या कैंसिल करने की फीस में खास छूट दी है, ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर ली थी, वे अपनी टिकट बिना रीशेड्यूलिंग फीस दिए किसी और तारीख़ पर बदल सकते हैं। चाहें तो बिना किसी कैंसिलेशन फीस के पूरा रिफंड लेते हुए टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं।
एयर इंडिया ने बताया कि यह सुविधा एक बार के लिए है और केवल 8 दिसंबर तक किए गए बदलाव या कैंसिलेशन पर लागू होगी। अगर यात्री अपनी उड़ान की तारीख़ बदलते हैं और नए किराए में फर्क है, तो उन्हें वह अतिरिक्त किराया देना होगा।
एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि जो यात्री इस एक बार मिलने वाली छूट का इस्तेमाल करके अपनी बुकिंग बदलना या कैंसिल करना चाहते हैं, वे किसी भी एयरलाइन के 24×7 कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करके या दुनिया भर में मौजूद किसी भी ट्रैवल एजेंट के जरिए यह काम कर सकते हैं।
इसके साथ ही, ज्यादा कॉल आने की वजह से और जल्दी जवाब देने के लिए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने हेल्प सेंटर में अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए हैं।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बड़े नेटवर्क पर सभी फ्लाइट्स में ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध करा रहे हैं। दोनों एयरलाइनें यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्री और उनका बैगेज जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कुछ खास रूट्स पर अतिरिक्त फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, आर्म्ड फोर्सेस के सदस्य और उनके डिपेंडेंट्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट और फायदे देते हैं। इससे योग्य यात्री पहले से तय इकॉनमी-क्लास किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं और अच्छी बचत कर सकते हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


