Sainik Samman Scheme अब सात साल तक सेवा देंगे जवान, 60% होंगे नियमित, नाम के साथ-साथ अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव!

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Sainik Samman Scheme केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना का नाम बदलकर सैनिक सम्मान स्कीम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अब अग्निवीरों की नौकरी 4 साल से बढ़कर 7 साल हो जाएगी। साथ ही उनकी एक मुश्त सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। फरवरी 2024 के बाद अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों को सैनिक सम्मान स्कीम का लाभ मिलेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 जून को इस स्कीम की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि योजना में और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं…

30 दिन की छुट्टी बढ़ कर 45 दिन होगी (Sainik Samman Scheme)

सूत्रों का कहना है कि सैनिक सम्मान स्कीम के तहत अब अग्निवीर सेना में 7 साल तक नौकरी करेंगे और उन्हें 22 लाख की जगह 41 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब उनकी ट्रैनिग 22 हफ्ते की जगह 42 हफ्ते तक होगी। 30 दिन की छुट्टी बढ़कर 45 दिन हो जाएगी।

रिटायरमेंट के बाद केंद्र की नौकरी में छूट (Sainik Samman Scheme)

सूत्रों का कहना है कि अग्निवीरों को सात साल की नौकरी के बाद केंद्रीय भर्तियों में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही अब 25 फीसदी की जगह 60 फीसदी जवान परमानेंट होंगे। यानी 60 प्रतिशत सैनिकों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी। डेथ पर 50 लाख की जगह अब 75 लाख रुपये मिलेंगे।

- Advertisement -

विपक्ष ने अग्निवीर योजना को मुद्दा बनाया (Sainik Samman Scheme)

आपको बता दें कि शुरुआत से ही अग्निवीर योजना का विरोध हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाया था और इसका जमकर विरोध किया था। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार आने के बाद अग्निवीर योजना की फिर से समीक्षा की जा रही है। एनडीए के घटक दलों ने इस स्कीम की समीक्षा करने की मांग की है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-