CLOSE

बंदूक की गोली से लेकर फाइटर जेट बनाने में जुटी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

कानपुर, 31 अगस्त (khabarwala24)। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस बंदूक की गोली से लेकर फाइटर जेट बनाने में जुटी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित अदाणी डिफेंस एयरोस्पेस फैक्ट्री की गोली बनाने की क्षमता अगले कुछ महीनों में दोगुनी होने जा रही है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ आशीष राजवंशी ने कानपुर की यूनिट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से जुड़कर इस बात की जानकारी दी है।

आशीष राजवंशी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में जो भी युद्ध हुए, उन सभी में इन्फेंट्री ने दूसरे देश की सीमाओं के पार जाकर युद्ध नहीं किया है और न ही फाइटर जेट दूसरे देश में जाकर हमले कर रहे हैं, बल्कि अब युद्धभूमि पूरी तरह से बदल चुकी है।

उन्होंने सूचना तंत्र, मशीन एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यहीं युद्ध का स्वरूप है। अब लड़ाई ड्रोन से लड़ी जा रही है। भविष्य में फाइटर जेट से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल होगा। साथ ही रोबोट तैयार हो रहे हैं, जोकि युद्ध के मैदान में खुद ही फैसला ले पाएगा। डिफेंस इंडस्ट्री के साथ साजो सामान खरीदने में अब डिफेंस मैन्युफैक्चर्स से बात की जा रही है।

- Advertisement -

आशीष राजवंशी ने कहा कि साल 2047 में विकसित भारत के लिए डिफेंस सेक्टर को काफी तवज्जो दी जा रही है। अभी तक डिफेंस प्रोजेक्ट लगाने वालों को बैंकों से कर्ज नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार इस सेक्टर के लिए क्रेडिट लाइन खोलने जा रही है। गोला बंदूक के लिए कंपनी अगले कुछ सालों में 7000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। साथ ही कानपुर की इस फैक्ट्री में मिसाइल भी बनाई जाएगी, जिसके लिए 10 लाख डॉलर का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही बड़े कैलिबर, यानी बड़ी गोलियों का उत्पादन शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं, मेक इन इंडिया के तहत यहां बुलेट प्रूफ जैकेट, ड्रोन, लड़ाकू विमान, हेलीकाप्टर व मिसाइल तक बनाई जाएंगी।

डीकेपी/

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-