CLOSE

महाराष्ट्र में बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज : महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच करने पर पता चला कि मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-