CLOSE

1 November 2024 Rule Change गूगल पे, फोनपे, पेटीएम यूजर्स ध्यान दें, 1 नवंबर से बदलने वाले है UPI पेमेंट से जुड़े नियम, बाद में होगी दिक्कत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : 1 November 2024 Rule Change गूगल पे, फोनपे, पेटीएम के जरिए UPI पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 1 नवंबर से अब यूजर पहले के मुकाबले UPI Lite के जरिए ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। RBI ने UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ा दी है।

वहीं, UPI Lite का बैलेंस एक तय लिमिट से कम होने पर यूजर का अकाउंट अपने आप ऑटो-टॉप हो जाएगा। बिना किसी रुकावट के UPI Lite के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा। NPCI 1 नवंबर 2024 से UPI Lite में दो अहम बदलाव करने जा रहा है, फायदा यूजर्स को मिलेगा।

क्या है UPI Lite? (1 November 2024 Rule Change)

UPI Lite एक डिजिटल वॉलेट है, जो बिना पिन या पासवर्ड के छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन करने की आजादी देता है। UPI Lite वॉलेट में पैसे भरने के लिए यूजर्स को मैनुअली टॉप-अप करना पड़ता है। 1 नवंबर से नए नियम लागू होने के बाद यूजर्स का वॉलेट अपने आप टॉप-अप हो जाएगा।

- Advertisement -

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कुछ समय पहले UPI लाइट फीचर लॉन्च किया है। इस वॉलेट में टॉप अप करने के लिए यूजर्स को 2,000 रुपये तक की लिमिट मिलती है। यूजर बिना पिन के UPI लाइट के जरिए छोटे-मोटे पेमेंट कर सकते हैं। NPCI ने 27 अगस्त 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर UPI लाइट के लिए ऑटो-पे बैलेंस फीचर की घोषणा की थी।

ऑटो-पे बैलेंस सर्विस (1 November 2024 Rule Change)

UPI लाइट में ऑटो-पे बैलेंस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को इसे 31 अक्टूबर 2024 तक इनेबल करना होगा। यूजर्स को UPI लाइट वॉलेट से जुड़े अकाउंट में मिनिमम लिमिट सेट करनी होगी। वॉलेट में मिनिमम अमाउंट होते ही यूजर के अकाउंट से वॉलेट अपने आप टॉप अप हो जाएगा।

NPCI ने UPI लाइट के लिए मैक्सिमम लिमिट 2,000 रुपये तय की है। साथ ही यूजर अपने UPI लाइट वॉलेट में एक दिन में 5 से ज्यादा टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। यदि किसी उपयोगकर्ता ने ऑटो-पे बैलेंस सुविधा का विकल्प नहीं चुना है, तो वह अपने यूपीआई लाइट वॉलेट को मैन्युअल रूप से टॉप-अप कर सकेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-