परेड ग्राउंड पर निलंबित दरोगा ने SP Abhishek Verma व आरआई से की अभद्र व गाली गलौज, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24 News Hapur : SP Abhishek Verma मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड शुक्रवार अचानक उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब निलंबित दरोगा ने प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की गई। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कोतवाली नगर में प्रतिसार निरीक्षक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : SP Abhishek Verma मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड शुक्रवार अचानक उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब निलंबित दरोगा ने प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की गई। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कोतवाली नगर में प्रतिसार निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SP Abhishek Verma ने विवेचना में लापरवाही पर किया गया था निलंबित :

जानकारी के अनुसार थाना धौलाना की चौकी देहरा पर तैनात रहे दरोगा विजय राठी को अप्रैल माह में विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी अभिषेक वर्मा (SP Abhishek Verma) ने निलंबित कर दिया था। दरोगा के पास कई विवेचना काफी समय से लंबित थीं। जिनका वह समय से निस्तारण नहीं कर सके थे। कई बार उन्हें विवेचना निस्तारण के संबंध में कड़े आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।

- Advertisement -

बताया गया कि कई मुकदमों में वादी पक्ष ने दारोगा पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत कर धाराएं हटाने का आरोप लगाया था। इसी तरह का एक आरोप गांव देहरा के आसिफ ने लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में दरोगा की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जिसके चलके उसे निलंबित कर दिया था।

दरोगा का सीतापुर हो चुका है तबादला :

दरोगा विजय राठी का तबादला पिछले दिनों सीतापुर जिले के लिए हो गया था। लेकिन, अभी तक दरोगा की रवानगी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दारोगा के खिलाफ चल रही जांच पूरी न होने के कारण रवाना नहीं की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट पर दरोगा का तबादला सीतापुर हुआ था।

क्या बोले जिम्मेदार :

19 मई 2023 को रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड आयोजित की गई, जिसमें पहले से ही निलंबित चल रहे उपनिरीक्षक विजय राठी द्वारा प्रतिसार निरीक्षक के साथ अभद्रता की गई। जब परेड पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (SP Abhishek Verma) ने हस्तक्षेप किया गया तो उनके साथ भी गाली गलौच व अभद्रता की गई। इस संबंध में प्रतिसार निरीक्षक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आशुतोष शिवम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन

- Advertisement -

परेड ग्राउंड पर निलंबित दरोगा ने sp abhishek verma व आरआई से की अभद्र व गाली गलौज, मुकदमा दर्ज परेड ग्राउंड पर निलंबित दरोगा ने sp abhishek verma व आरआई से की अभद्र व गाली गलौज, मुकदमा दर्ज परेड ग्राउंड पर निलंबित दरोगा ने sp abhishek verma व आरआई से की अभद्र व गाली गलौज, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News