कोरी जाति के लोगों के अनुसूचित का जाति प्रमाण बनवाने की मांग

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोरी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो परिवार के साथ भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को कोरी समाज के लोग पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक के साथ जिला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोरी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो परिवार के साथ भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

बृहस्पतिवार को कोरी समाज के लोग पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि तहसीलकर्मियों की मनमानी के कारण उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर मुकेश कुमार कोरी, विक्की, हरीश, गजेंद्र, सुरज, मनोज कुमार, राजेश, मोंटी चरण सिंह आदि मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News