Court News 31 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायाधीश ने दो को सुनाई सजा

Court News Khabarwala24 News Hapur: अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय/न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पिलखुवा थाना क्षेत्र के 31 वर्ष पुराने चोरी के एक मामले में बुधवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने मामले के दो आरोपियों को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोनों दोषियों को जेल में अभी तक बिताई गई अवधि के अलावा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Court News Khabarwala24 News Hapur: अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय/न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पिलखुवा थाना क्षेत्र के 31 वर्ष पुराने चोरी के एक मामले में बुधवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने मामले के दो आरोपियों को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोनों दोषियों को जेल में अभी तक बिताई गई अवधि के अलावा पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

Court news 31 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायाधीश ने दो को सुनाई सजा

क्या है मामला

अभियोजन अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि पिलखुवा पुलिस ने वर्ष 1992 में नरेश पुत्र रामजीलाल निवासी कस्बा सिंभावली व राजेंद्र पुत्र पूरन निवासी गांव बैठ थाना सिंभावली पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया। जिसके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए। मामले की सुनवाई अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय/न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी।

- Advertisement -

न्यायाधीश ने सुनाई सजा

न्यायालय में करीब 31 वर्ष मामले की सुनवाई चली। जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधाशी तनवी सिंह ने मामले में बुधवार निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने मामले के दोनों आरोपी नरेश व राजेंद्र को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोनों दोषी को अभी तक जेल में बिताई गई अवधि के अलावा पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही न्यायाधीश तनवी सिंह ने आदेश में कहा कि अर्थदंड अदा न करने पर दोषियों को पचास-पचास दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा

Court news 31 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायाधीश ने दो को सुनाई सजा Court news 31 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायाधीश ने दो को सुनाई सजा Court news 31 साल पुराने चोरी के मामले में न्यायाधीश ने दो को सुनाई सजा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News