CLOSE

Vande Bharat वंदे भारत ट्रेन में क्या सही में कोई बैठ नहीं रहा है? जानिए सही डेटा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Vande Bharat भारतीय रेलवे दुनियाभर में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे हर दिन नई ऊंचाईयों को छू रहा है। भारत में आने वाले समय में बुलेट ट्रेन भी चलेगी, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन में अब तक कितने यात्रियों ने सफर किया है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि वंदे भारत ट्रेन में कितने यात्रियों ने सफर किया है।

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat )

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन है। आज भारत के अधिकांश रेल रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। आपको बता दें कि देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। जानकारी के अनुसार अभी देश में 50 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं।

कितने यात्रियों ने किया वंदे भारत में सफर (Vande Bharat)

भारत के अधिकांश रूट पर आज हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ रही है। जिससे लाखों यात्री सफर कर रहे हैं। लेकिन रेलवे के मुताबिक इस साल 31 मार्च तक दो करोड़ से अधिक यात्रियों ने इन सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में सफर कर चुके हैं। बीते अप्रैल में ये संख्या और बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक स्लीपर कोच लगने के बाद यात्रियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी।

- Advertisement -

हाई स्पीड ट्रेन (Vande Bharat)

सफर के दौरान अधिकांश यात्री कम समय में अपने मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं। यही कारण है कि आज भारत में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अधिकांश यात्री पसंद करते हैं और उसमें सफर करते हैं। देश के अलग-अलग 100 रूट पर आज के वक्त 102 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। जिससे लाखों यात्री सफर करते हैं। एक अधिकारी के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2023-24में वंदे भारत ट्रेनों ने पृथ्वी के 310 चक्कर के बराबर दूरी कवर की थी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नजर आएगी (Vande Bharat)

बता दें कि अभी तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल बैठने की सुविधा है। वंदे भारत को अभी सिर्फ शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में इसके स्लीपर वर्जन भी लॉन्च होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे अधिकांश रूट पर वंदे भारत स्लीपर वर्जन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में मुबंई, अयोध्या समेत कई रूट पर स्लीपर ट्रेनें नजर आएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-