CLOSE

शटल (Train)ट्रेन के देरी से पहुंचने पर दैनिक यात्रियों में आक्रोश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला न्यूज 24 hapur : बुलंदशहर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर (Train) ट्रेन मंगलवार को देरी से पहुंची। ऐसे में दैनिक यात्रियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। पता करने पर यात्रियों को जानकारी मिली कि बुलंदशहर से ही शटल देरी से संचालित हुई है। करीब 2.20 घंटे तक ट्रेन के नहीं आने पर यात्रियों ने बस से सफर तय किया।
शटल ट्रेन सुबह करीब 06:40 पर आती हैं। जो दस मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन में हापुड़, पिलखुवा से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद आदि के लिए सफर करते हैं। दैनिक यात्रियों ने बताया कि शटल ट्रेन पिछले काफी समय से देरी से आ रही है। स्टेशन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शटल को एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के चक्कर में आउटर पर रोक दिया जाता है। जिससे दैनिक यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को एक बार फिर शटल ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्री तय समय पर स्टेशन पहुंच गए। सुबह साढ़े सात बजे तक जब ट्रेन नहीं आईं तो यात्रियों में रोष व्याप्त हो गया। करीब नौ बजे यहां ट्रेन पहुंची।
पीछे से ही देरी से संचालित हुई ट्रेन
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि शटल ट्रेन बुलंदशहर से ही देरी से संचालित हुई। परिणामस्वरूप यह पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 2.20 घंटे की देरी से पहुंची। इसके पीछे क्या वजह रही, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। वहीं यात्रियों का कहना था कि शटल का इंजन फेल होने के कारण यह ट्रेन देरी से हापुड़ जंक्शन पहुंची।
बस से सफर करना पड़ा
रेल से सफर करने वाले यात्रियों ने शटल के नहीं आने पर बस से सफर करने को मजबूर होना पड़ा। अधिकांश यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों तक स्टेशन पर मौजूद रहे। जबकि नौकरीपेशा करने वाले लोगों को रोडवेस और निजी वाहनों से सफर करना पड़ा।
शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं
दैनिक यात्रियों का कहना है कि शटल ट्रेन के देरी से आने को लेकर रेल मंत्री, रेलवे के आला अधिकारियों से आए दिन शिकायत की जाती है, लेकिन वह इस ओर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-