Railway Super App सुपर ऐप मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में IRCTC, एक ही जगह मिलेंगी रेलवे की सभी सर्विस, आसान होगी यात्रा

Khabarwala 24 News New Delhi : Railway Super App आईआरसीटीसी इस साल के अंत तक ‘super app’ मोबाइल ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों को मिलने वाली सर्विसों को बेहतर बनाने के मकसद से नया ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रेलवे इस ऐप पर ट्रेन बुकिंग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Railway Super App आईआरसीटीसी इस साल के अंत तक ‘super app’ मोबाइल ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों को मिलने वाली सर्विसों को बेहतर बनाने के मकसद से नया ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रेलवे इस ऐप पर ट्रेन बुकिंग और ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। यह ऐप टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म पास खरीदने और ट्रेन शेड्यूल की निगरानी करने में मददगार साबित होगा।

नया ऐप लॉन्च करेगा रेलवे (Railway Super App)

इस ऐप को IRCTC और CRIS मिलकर तैयार कर रहे हैं। CRIS द्वारा विकसित किया जा रहा नया एप्लिकेशन IRCTC की मौजूदा प्रणालियों के साथ मिलकर काम करेगा। यह ट्रेन टिकट खरीदने वाले यात्रियों के बीच इंटरफेस के रूप में काम करना जारी रखेगा। इससे यात्रियों को टिकट बुक करते वक्त ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। सुपर ऐप और आईआरसीटीसी के बीच फिलहाल इंटीग्रेशन का काम चल रहा है।

- Advertisement -

अलग-अलग मिलती सर्विस (Railway Super App)

वर्तमान समय में यात्रियों को ट्रेन सर्विस लेने के लिए अलग-अलग ऐप और वेबसाइट्स की मदद लेनी पड़ती है। कई सारे ऐप और वेबसाइट हैं, जो अलग-अलग सर्विस देते हैं। इनमें टिकट बुकिंग के लिए IRCTC रेल कनेक्ट और फूड ट्रैकिंग के लिए IRCTC eCatering जैसे ऐप शामिल हैं, लेकिन नया ऐप आ जाने के बाद सारी सर्विस एक ही जगह मिल जाएंगी।

बुनियादी ढांचे में हो रहा सुधार (Railway Super App)

IRCTC Rail Connect ऐप टिकट बुकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय है। इसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला रेल ऐप भी है। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी सुपर ऐप के जरिये कमाई करने के विकल्प भी तलाश रहा है। रेलवे का मकसद इस ऐप के जरिये यात्रियों को सभी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर देना है। इसके लिए रेलवे अपने तकनीकी बुनियादी ढांचे में सुधार कर रहा है।

रिजर्वेशन नियमों में बदलाव (Railway Super App)

हाल ही में रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अब यात्री सिर्फ 60 दिन पहले ही टिकट बुक करवा सकते हैं। जबकि इससे पहले यह अवधि 120 दिन थी। जिसे रेलवे ने घटाकर अब कम कर दिया है। रेलवे ने कहा कि इससे धोखाधड़ी कम होगी। नए नियम 1 नवंबर से लागू हुए हैं। इससे पहले बुक किए गए ट्रेन टिकटों पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News