CLOSE

Railway News 27 अगस्त से Hapur में रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : Railway News  भारतीय रेलवे ने हापुड़वासियों (Hapur) को बड़ी सौगात दी है। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब 27 अगस्त से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इस बहुप्रतीक्षित स्टॉपेज की मांग पिछले कई महीनों से जनपदवासियों द्वारा की जा रही थी। मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, और प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस स्टॉपेज के लिए अनुरोध किया था। उनकी मेहनत रंग लाई और अब हापुड़वासियों को इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

क्या रहेगा ट्रेन के आने और जाने का समय (Railway News)

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रात 8:58 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 9:00 बजे अपनी आगे की यात्रा शुरू करेगी। इस स्टॉपेज से मेरठ से लखनऊ, अयोध्या, और वाराणसी की यात्रा और भी सुगम और तेज होगी। यह ट्रेन मेरठ से वाराणसी के बीच 813 किलोमीटर की दूरी को लगभग 11 घंटे 55 मिनट में तय करती है, जिसमें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, और अयोध्या धाम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

Railway news
Railway news

भव्य आयोजन की तैयारी में जुटे रेलवे अफसर (Railway News)

27 जुलाई को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर इस स्टॉपेज के उद्घाटन के लिए भव्य आयोजन की तैयारी है। सांसद अरुण गोविल समेत अनेक भाजपा नेता और गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद रहेंगे। ट्रेन का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जाएगा, जिससे इस मौके की गरिमा और बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों और रेल यात्रियों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। हापुड़ ऐतिहासिक महत्व का शहर है, अब इस आधुनिक ट्रेन के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा।

- Advertisement -

आसपास के जनपदवासियों को मिलेगी राहत (Railway News)

वंदे भारत का स्टोपेज मिलने से हापुड़ जनपद के साथ साथ जनपद बुलंदशहर और आसपास के जनपद के लोगों को भी राहत मिल सके। पिछले दिनों इस ट्रेन के मार्ग का मार्ग विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन अब लखनऊ के साथ साथ वाराणसी तक जाएगी। एेसे में वाराणसी और अयोध्या जाने वाली यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी अच्छी है। व्यापारियों, अधिवक्ताओं ने भी इस ट्रेन के स्टोपेज कराने की मांग की थी। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल ने भी ट्रेन के स्टोपेज की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-