CLOSE

Railway News मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News रेलवे ने जिलेवासियों को दिवाली से पूर्व मुंबई और मथुरा तक सीधी ट्रेन के संचालन का तोहफा दिया है। इससे बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। 21 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा और प्रत्येक सोमवार को मुंबई और मथुरा के लिए ट्रेन रवाना होगी। रेलवे द्वारा ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी गई है।

11.31 पर पहुंचेगी हापुड़ (Railway News)

बांद्रा टर्मिनल से लालकुआं के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन उद्घाटन के बाद सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। अब रेलवे द्वारा ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। समय सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 22544 लालकुआं बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 7.45 पर लालकुआं से चलेगी। 8.25 पर रुद्रपुर, 9.20 पर रामपुर, 10.31 पर अमरोहा, 11.31 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 11.36 पर गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। इसके बाद 12.40 गाजियाबाद, 13.35 पर हजरत निजामुद्दीन और दोपहर 3.55 पर मथुरा पहुंचगी और मंगलवार की सुबह साढे़ आठ बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

- Advertisement -

वापसी में सुबह 9.08 पर पहुंचेगी हापुड़ (Railway News)

गाड़ी संख्या 22543 मंगलवार को बांद्र टमिर्नस से दिन में 11 बजे से चलेगी, बुधवार को सुबह पांच बजे मथुरा, हजरत निजामुद्दीन सुबह साढ़े सात बजे, गाजियाबाद सुबह साढ़े आठ बजे , हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.08 बजे पहुंचेगी और 9.13 पर अमरोहा के लिए रवाना होगी।

मथुरा जाने वाले यात्रियों को भी राहत (Railway News)

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मथुरा तक सीधे ट्रेन संचालन की मांग पिछले कई वर्षों से उठ रही थी। लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से मथुरा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और उन्हें दिल्ली, गाजियाबाद जाकर ट्रेन पकड़ने से छुटकारा मिलेगा। हापुड़ से ट्रेन रवाना होगे के चार घंटे 26 मिनट बाद शाम चार बजे ट्रेन यात्रियों को मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा देगी।

ट्रेन को प्रतिदिन करने की मांग (Railway News)

जनपदवासियों का कहना है कि ट्रेन को प्रतिदिन किया जाए। इसके प्रतिदिन होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को मथुरा जाने और आने में आराम हो जाएगा। इसके साथ साथ मुंबई जाने वाले व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

छात्रों को भी मिलेगी राहत (Railway News)

कोटा में आईआईटी परीक्षा की तैयारी के लिए बड़ा हब है। जनपद के भी बड़ी संख्या में छात्रा कोटा कोचिंग के लिए जाते हैं। एेसे में अब कोटा आने जाने में छात्रों को काफी राहत मिलेगी

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी (Railway News)

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेन का संचालन 21 सितंबर से शुरू हो जाएगा। ट्रेन में जनरल कोच के साथ वातानुकुलित तृतीय व द्वितीय श्रेणी कोच के साथ स्लीपर कोच भी हैं। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

Railway news मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस Railway news मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस Railway news मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस Railway news मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस Railway news मथुरा और मुंबई की राह हुई आसान, प्रत्येक सोमवार रवाना होगी लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-